रिपोर्ट- परवेज आलम

बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत नानपारा बहराइच मार्ग पर शनिवार सुबह सवा तीन बजे ट्रक और कार में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार भाई बहन समेत चार घायल हो गए। सभी को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नानपारा बहराइच मार्ग पर कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा चौकी के आगे यादव ढाबा के निकट अमरिया गांव के पास खुदाद भारी गांव के समीप शनिवार सुबह 3.15 बजे ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई।


कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नानपारा से बहराइच की ओर से जा रही ट्रक संख्या यूपी 21 डीटी और बहराइच से नानपारा की ओर जा रही हुंडई कार में हादसा हुआ। हादसे में मौके पर ही रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुजौली बाबा कुट्टी निवासी नौसाद (25) पुत्र ग्वाल उर्फ मोहम्मद हामिद, ग्वाल उर्फ मोहम्मद हामिद (60) पुत्र मोहम्मद फकीरे और मोहम्मद आरिफ (70) पुत्र फकीरे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हाशिम पुत्र (45) फकीरे, अर्श (10) पुत्र नौशाद, अरसा बानो (5) पुत्री नौशाद और खादिम (12) घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कर सवार बलरामपुर से शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के हैं। सभी अपने घर जा रहे थे तभी हादसा हुआ है। दोनों दुर्घटना वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *