गुनगीत सिंह बग्गा को प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया॥

रोहित सेठ

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा उत्तर प्रदेश कार्य समिति की बैठक उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ मे हुई जिसमे मुख्य रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अध्यक्ष वाराणसी व्यापार मंडल अजीत सिंह बग्गा ,प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ,प्रदेश महामंत्री संगठन आलोक कुमार आर्या मंच पर मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन जगत नारायण अग्रवाल ने किया साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी,मनीष गुप्ता,युवा अध्यक्ष संजय निरंकारी, राजीव गुप्ता के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों के उपस्थिति में गुनगीत सिंह बग्गा को प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया साथ में वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री महिला राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश संगठन मे मनोनीत किया गया इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने की। बैठक मे राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे। प्रदेश मे व्यापारी वर्ग को आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्रक दिया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *