इनर व्हील क्लब वाराणसी मित्रम के 13वें पद ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ संपन्न ॥

रोहित सेठ

वाराणसी । इनर व्हील क्लब ऑफ़ वाराणसी मित्रम के 13वें पद ग्रहण समारोह का आयोजन आज वाराणसी के अस्सी क्षेत्र स्थित होटल कवाना इंटरनेशनल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्षा आशा अग्रवाल ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं पूर्व अध्यक्ष नूतन रंजन और पूर्व सचिव चंद्रा शर्मा ने नई अध्यक्षता ममता पंड्या व श्वेता मिश्रा को कॉलर और पीन पहनाकर 2024-25 के लिए कार्यभार सौंपा । इसी क्रम में कोषाध्यक्ष के रूप में सरोज राय आई०एस०ओ ममता तिवारी व उमा केसरी को एडिटर पद की शपथ दिलाई गई । क्लब की संस्थापिका पी०डी०सी अंजलि अग्रवाल सहित शतरूपा,, पारुल,, रूबी,, रानी,, पल्लवी,, मंजू आदि महिलाएं उपस्थित रहीं ।।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *