हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होगा विश्वनाथ जी के गर्भ गृह में पहुंचकर जलाभिषेक॥

रोहित सेठ

आज एक काशी विश्वनाथ दल यदुवंशी समाज का जो कि परंपरागत शीतला घाट से जलाभिषेक करता चला आया है। कौशल राज शर्मा कमिश्नर वाराणसी के आवास पर 10:30 पर पहुंचकर पत्रक एवं मंत्री का पत्र भी दिया। काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव यदुवंशी ने संयुक्त रूप से कहा कि सावन के प्रथम सोमवार को यदुवंशियों का जलाभिषेक परम्परा गत परंपरा के अनुसार शीतला घाट से जलभर माता गंगा का अभिषेक कर शीतला माता को जल चढ़ाकर विश्वनाथ गली डुंडी राज गणेश जी से होते माता अन्नपूर्णा जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर बाबा विश्वनाथ जी के गर्भ गृह में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं अबकी भी सब कुछ उसी प्रकार से होगा यादव ने कहा कि मंत्री दर्जा प्राप्त ओबीसी चेयरमैन जगदीश यादव हमारे यहां अबकी मुख्य अतिथि हैं विशिष्ट अतिथि निशा यादव राष्ट्रीय महासचिव, विशिष्ट अतिथि हेमंत यादव है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय से यादव समाज यह अपेक्षा रखता है कि सभी यादव बंधु बाबा को गर्भ गृह में पहुंच कर जलाभिषेक कराने का कष्ट करे,,,,,प्रमुख रूप मदन यादव, सुनील यादव, ॐ प्रकाश यादव, मनोज यादव, विकाश यादव, दादू यादव इत्यादि लोग शामिल रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *