मारवाड़ी समाज ने की ‘शहनाई अटूट बंधन’की अनूठी पहल॥

रोहित सेठ

वाराणसी। मारवाड़ी समाज में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता आई है। लड़के-लड़कियां शिक्षित होते जा रहे हैं लेकिन समय पर उनका विवाह नहीं हो पा रहा है। उम्र बढ़ती जा रही है और उनके अभिभावक रिश्ता खोजने के लिए भटक रहे हैं। मारवाड़ी समाज को इस विषम स्थित से उबारने के लिए खास पहल की गई है। समाज के शिक्षित,कमजोर एवं अहसाय वयस्क लड़के लड़कियों की शादी के लिए ‘शहनाई अटूट बंधन’ द्वारा निशुल्क विवाह रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा।
यह निर्णय आज मारवाड़ी समाज द्वारा संचालित ‘परिणय सूत्र समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। लक्सा रोड स्थित मारवाड़ी समाज भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान ने की। बैठक का संचालन संस्था के प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया ने की बैठक में गंभीर विचार मंथन के उपरांत ‘शहनाई अटूट बंधन’ कार्यक्रम के लिए किशन नवलगढिया, अशोक गिनोडिया एवं दिलीप खेतान को सर्वसम्मित से संयोजक बनाया गया। कार्यक्रम संयोजकों ने संयुक्त बयान में कहा कि इस योजना से समाज के शिक्षित लड़के-लड़कियों के साथ ही गरीब एवं असहाय परिवार के वयस्क लड़के-लड़ियों की जोड़ी बनाने का कल्याणकारी कार्य किया जाएगा। संस्था के प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि समाज ने परिणय सूत्र समिति के नेतृत्व में शहनाई अटूट बंधन का कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से पूरे भारतवर्ष के हर प्रांत के लोगों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए उनके अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। साथ ही ईमेल के माध्यम से व्यस्क लड़का लड़कियों का बायोडाटा आपस में साझा किया जाएगा। बैठक में उमाशंकर अग्रवाल, नारायण खेमका अशोक अग्रवाल शक्ति ट्यूब संजीव शाह जगदीश झुनझुनवाला श्याम लोहिया श्याम सुंदर अग्रवाल राम बुबना सुनील धानुका मनीष शाह अजय यादुका आनंद स्वरूप अग्रवाल राजेश अग्रवाल सचिन रतेरिया हेम देव अग्रवाल आनंद स्वरूप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल जनरल इलेक्ट्रिक आनंद अग्रवाल रिंकू सुंदर कुमार जालान नवीन जालान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन महेश चौधरी ने किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed