रिपोर्ट -आकाश मिश्रा बहुआयामी समाचार कस्ता


आज दिनांक 14.11.24 दिन गुरुवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में कस्ता कस्बे में स्थित कॅरियर कॉन्वेंट स्कूल में मनाया गया। इस अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को याद किया गया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया गया। बालदिवस के अवसर पर विद्यालय में बौद्धिक प्रतियोगिताओं में अंत्याक्षरी, क्विज तथा शारीरिक प्रतियोगिताओं में जलेबी दौड़, गुब्बारा दौड़ तथा कबड्डी, कैरम आदि का आयोजन किया गया। बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। विजेता तथा उपविजेता बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक शंकर दयाल वर्मा द्वारा प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शंकर दयाल वर्मा, संचालक रत्नेश वर्मा, प्रधानाचार्य विपुल कुमार अवस्थी, अनुज दीक्षित, आकाश मिश्र, अखिलेश कुमार, बराती लाल, विमल सिंह, पंकज कुमार, विनीता पांडेय, वंदना पांडेय, नेहा तिवारी, शिल्पी राज, अंजली वर्मा, सृष्टि अवस्थी, दीप्ति अवस्थी आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।