आज दिनांक 14 नवंबर2024 दिन गुरुवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में कानपुर जिले के कस्बा बिल्हौर स्थित श्रीमती सूरजमुखी पब्लिक हाई स्कूल में मनाया गया। इस अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को याद किया गया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव शुक्ला ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया गया। बालदिवस के अवसर पर विद्यालय में बौद्धिक प्रतियोगिताओं में अंत्याक्षरी, क्विज तथा शारीरिक प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, गुब्बारा दौड़ तथा कबड्डी, कैरम आदि का आयोजन किया गया। बच्चो ने बढ़ चढ़ कर प्रतियोगिता में भाग लिया और बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। विजेता तथा उपविजेता बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक श्री गजेंद्र सिंह जौहरी द्वारा प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *