असलहा हाथ में लेकर डांसर कर रहीं है डांस, हो गया वीडियो वायरल

सूरज गुप्ता

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर : जिले के थाना क्षेत्र मिश्रौलिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलवा में त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के बौडिहवा निवासी शाहिद शाह के असलहे से डांसर खिलवाड़ कर रही है। आपको बता दें कि कानून को हाथ में लेकर डांसर असलहे के साथ डांस कर रही है और डांसर अपने कनपटी पर लगाकर नुमाइश कर रही है। डांस कार्यक्रम के दौरान लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। वहीं लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती थी। वायरल वीडियो और फोटो बीते दिन का बताया जा रहा है। इससे पहले नगर पंचायत इटवा में भी हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था। जिले में लगातार इस तरीके के वीडियो और मामले पुलिस के सामने आ रहे हैं और नासमझ लोग पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे हैं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस कठोर कार्रवाई नहीं करेगी तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। पूरा मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव का है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।