मुख्य विकास अधिकारी ने नवेइल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण

सूरज गुप्ता

सिद्वार्थनगर : मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा विकास खण्ड बांसी के ग्राम पंचायत नवेइल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका को देखा गया। नामाकंन के सापेक्ष उपस्थित कम पाया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि अध्यापक की संख्या कम है। निर्देशित किया गया कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावक से वार्तालाप करें तथा नियमित रूप से ग्राम में भ्रमण करें। विद्यालय में एमडीएम में बनाया गया, परन्तु सैंपल नहीं रखा गया है। रसोइए को एप्रन एवं हेड कैप का प्रयोग करने के निर्देश दिया गया। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि जिन बच्चों के अभिभावक के खाते में ड्रेस, किताब, जूता-मोजा आदि क्रय करने हेतु धनराशि प्रेषित किया गया है, ऐसे अभिभावकों को जागरूक करते हुए क्रय कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। निपुण के सम्बन्ध में वार्तालाप किया गया। विद्यालय में महात्मा नरेगा योजना के अन्तर्गत एमडीएम शेड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *