अस्सी स्थिति ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल ने देव दीपावली में आए श्रद्धालु का किया स्वास्थ परीक्षण।

रोहित सेठ

वाराणसी,15 नवम्बर 2024 को देव दीपावली के शुभ अवसर पर अस्सी स्थिति ब्रेथ ईज़ी हॉस्पिटल द्वारा आए हुए 453 श्रद्धालु का स्वास्थ परीक्षण किया गया । डॉ. एस.के. पाठक के नेतृत्व में हुए इस स्वाथ्य शिविर में श्वांस परीक्षण द्वारा समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया । इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को श्वसन रोगों के प्रति जागरूक करना और उनकी सेहत का ध्यान रखना था। शिविर में श्रद्धालुओं को उनके फेफड़ों की स्थिति का परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
डॉ. पाठक ने बताया, “आज के प्रदूषणयुक्त वातावरण में श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस प्रकार के शिविर जागरूकता फैलाने और शुरुआती लक्षणों की पहचान में मददगार होते हैं।” श्रद्धालुओं ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर न केवल उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को हल करते हैं बल्कि उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
डॉ. एस.के पाठक के साथ उनकी टीम जिसमे सुनील उपाध्याय, अभिषेक केशरी, अश्वनी पाठक, मनोज मौर्या, रतन आदि ने भी इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई । उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया। यह शिविर न केवल देव दीपावली के पर्व को सामाजिक सेवा से जोड़ने का एक उत्कृष्ट उदाहरण था, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।