यूनियन बैंक के 106 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एक वृहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन।

रोहित सेठ

वाराणसी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अंचल कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा दिनांक 14 नवंबर 2024 को बैंक के 106 वे स्थापना दिवस के अवसर पर एक वृहत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन चांदमारी वाराणसी के प्रसिद्ध रिसोर्ट ओम विलास बनारस में किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ साथ जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों एवं बैंक के विभिन्न ग्राहकों, कार्यपालकों, स्टाफ सदस्यों एवं उनके परिजनों ने भागीदारी की। अंचल प्रमुख श्री धीरेन्द्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु नागपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री पूनम मौर्य सहित विभिन्न गणमान्यों की उपस्थिति रही। बैंक के वाराणसी क्षेत्र प्रमुख बरूण कुमार ने इस अवसर पर बैंक के द्वारा लॉन्च किए गए विभिन्न उत्पादों की चर्चा करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया की ग्राहक सेवा को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में भिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से एक शानदार शाम का समां बांधा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।