कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर मे किसानों व कृषक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ कैंप क़ा आयोजन।

रोहित सेठ

कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर वाराणसी अधीनस्थ आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और ऑक्टेविया चिकित्सालय, शिवपुर के संयुक्त तत्वाधान में कल दिनांक 7 दिसंबर 2024 को कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी परिसर में गोद लिए गांव खोंचवा व अन्य गांव कल्लीपुर, बड़ी खजुरी,छोटी खजुरी, प्रतापपुर आदि से आए हुए किसानों व कृषक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ कैंप लगाया गया । इस कैंप में महिलाओं, पुरुषों, किशोर व किशोरियों सहित २०० लोगों का स्वास्थ चेकअप किया गया । इस स्वास्थ्य कैंप में ऑक्टेविया हॉस्पिटल से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ एल्मा, फिजिशियन डॉ पियूष उपस्थित रहे , इन्होंने कृषकों का बी पी, मधुमेह, वजन सहित महिलाओं को खून की कमी की समस्या, सर्दी,खांसी, अनियमित माहवारी अनेकों समस्याओं का निदान किया । कॉलेज से आई छात्राओं, कृषकों एवं किशोरियों को पौष्टिक भोजन, संतुलित आहार लेने की भी जानकारी दी गई । विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय डॉ बिजेंद्र सिंह केंद्र के के दिशा निर्देश व केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ नवीन कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर केंद्र की वैज्ञानिक डॉ प्रतीक्षा सिंह ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया । इस मौके पर किसानों , छात्राओं, महिला कृषकों के साथ साथ वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नवीन कुमार सिंह ने केंद्र के सभी कर्मचारियों का भी हेल्थ चेकअप कराया । डॉ सिंह ने इस अवसर पर सभी कृषकों से खाद्य संरक्षण के अलावा पोषण संरक्षण पर बल देने की अपील की इसीलिए
केंद्र पर आए हुए सभी कृषकों को आहार और पोषक की जानकारी देते हुए पोषण वाटिका , संरक्षित खेती आदि का भी भ्रमण कराया गया । इस अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ श्रीप्रकाश सिंह, डॉ मनीष पांडे, डॉ राहुल कुमार सिंह, डॉ अमितेश सिंह, श्री राणा पियूष सिंह सहित किसान महिला सुस्ताती देवी, संजू देवी, आरती कुमारी, शिवानी सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *