भरत कुमार बिंद बने प्रेषण दक्षिण पूर्व के अध्यक्ष सचिव हुए अजीत विक्रम।
रोहित सेठ

वाराणसी आज दिनांक 08 दिसंबर 2024 दिन रविवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के प्रेषण दक्षिण पूर्व का वार्षिक सत्र 2024-25 का चुनाव संगठन के केशव सदन में संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम केंद्र से नामित निर्वाचन अधिकारी इं इंद्रेश चौधरी एवं सहनिर्वाचन अधिकारी इं पंकज कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संगठन के अध्यक्ष इं भरत कुमार बिंद पुनः अध्यक्ष पद पर चयनित किए गए।निर्वाचन कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व प्रेषण इकाई के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचन के उपरांत अध्यक्ष इं भरत कुमार बिंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं विवेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष इं बरकत अली, सचिव इं अजीत विक्रम, संगठन सचिव इं राहुल मौर्य, वित्त सचिव इं पंकज कुमार, प्रचार सचिव इं अभिषेक कुमार एवं लेखा निरीक्षक इं राहुल कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन पूर्ण होने के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण लिया।
सभा में प्रेषण इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष इं इंद्रेश चौधरी, प्रांतीय महासचिव इं पंकज कुमार कुशवाहा, इं एम बी सिंह, इं सुशांत, पूर्व प्रांतीय महासचिव इं संतोष मौर्य, पूर्वांचल सचिव इं नीरज बिंद, पूर्वांचल प्रचार सचिव इं सर्वेश कुमार विश्वकर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष इं पंकज जायसवाल, जनपद सचिव इं प्रमोद कुमार, जनपद वित्त सचिव इं लाल ब्रत, उपखंड अधिकारी इं उपेंद्र, इं सुनील सिंह आदि समस्त सदस्य एवं पदाधिकारी शत प्रतिशत उपस्थित रहे।
