
सुभासपा वाराणसी महानगर अध्यक्ष बने जागेश्वर राजभर,कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ||
पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का अंतः करण से निर्वहन करुंगा,पार्टी को ऊंचाई तक ले जाने में किसी तरह का कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा – जागेश्वर राजभर ||
रोहित सेठ

वाराणसी :- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा 9 दिसम्बर सोमवार को जागेश्वर राजभर को महानगर अध्यक्ष वाराणसी नियुक्त किया गया | जागेश्वर राजभर ने मीडिया को बताया कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का अंतः करण से निर्वहन करुंगा व महानगर कमेटी का विस्तार सभी सम्मानित साथियों के सहयोग से सभी 100 वार्ड में वार्ड अध्यक्ष की घोषणा जल्द से जल्द करूंगा | पार्टी को ऊंचाई तक ले जाने में किसी तरह का कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा |
जागेश्वर राजभर को बधाई देने में उमेश राजभर जिलाध्यक्ष वाराणसी, सुनील पटेल प्रदेश सचिव, सिद्धार्थ राजभर प्रदेश सचिव,दशरथ राजभर मंडल महासचिव,छप्पन राजभर, संजय राजभर,विकास राजभर,डॉ सुनील मौर्या,संदीप राजभर,गोपाल राजभर,राम कुमारी माता,बच्चे लाल प्रधान सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे ||
