कन्नौज ब्यूरो दर्शन राजपूत

कन्नौज।इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी रमेश चंद्रगुप्ता के पुत्र रामू उम्र 18 वर्ष का 3 नवं उसबर को जगतपुर निवासी युवक अपहरणले गए थे। जिसके बाद घर नहीं लौटे तो परिजनों ने गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद खोजबीन में ड्यूटी इंदरगढ़ पुलिस को 6 नवंबर को कटैया पुल के पास रामू की डेड बॉडी मिली थी।

इसके बाद घटना ने नया मोड़ लेते हुए कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने घटना का खुलासा किया की प्रेमिका ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर रामू की हत्या की थी ।इसके बाद आज जिलाधिकारी कन्नौज शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने रमेश चंद्र गुप्ता के घर पहुंच कर ढाई लाख की सहायता राशि की चेक सौंप कर उन्हें सांत्वना दी।

इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सेंगर अमित कुमार राजपूत शैलेंद्र द्विवेदी तब्बू त्रिपाठी राकेश द्विवेदी देवदत्त तोमर हिमांशु सक्सेना इंदरगढ़ थाना अध्यक्ष पारूल चौधरी फोर्स के साथ मौजूद रही।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *