रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
लखीमपुर खीरी- बीते दिनों मैलानी थाना क्षेत्र के गांव बाबू पुरवा में पिता व पुत्रों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली थी उक्त सामूहिक आत्महत्या कांड के जिम्मेदार पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य व पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ ने पुलिस अधीक्षक खीरी श्री गणेश प्रसाद साहा को ज्ञापन सौंपा श्री शुक्ल ने कहा कि मौके की परिस्थितियां एवं साक्ष्य चिल्ला चिल्ला कर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि मृतक बाप बेटों की आत्महत्या में जितनी भूमिका उनके रिश्तेदार महिला सिपाही आरती निगम व उसके परिजनों की रही है उतनी ही भूमिका पुलिसकर्मियों की रही है पुलिस कर्मियों को मात्र निलंबित एवं लाइन हाजिर किया जाना क्रूर मजाक है । पुलिस अधीक्षक ने प्रभावी कारवाई का आश्वासन दिया है।

