रिपोर्ट अनुज कुमार शुक्ला लखीमपुर-खीरी।

ब्राह्मण परिवार सेवा समिति लखीमपुर-खीरी के पदाधिकारियों द्वारा अमर शहीद पंडित राज नारायण मिश्र के 80वें शहीदी दिवस पर लखीमपुर-खीरी में कार्यक्रम का आयोजन कर पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।ब्राह्मण परिवार सेवा समिति जिला अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने अमर शहीद राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण राष्ट्रगान में भाग लेकर गोष्ठी में आए लोगों को सम्बोधित किया वही जिलाअध्यक्ष अवधेश मिश्रा ने पंडित राज नारायण मिश्र को नमन करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।‌ अवधेश मिश्रा ने कहा कि पंडित अमर शहीद राज नारायण मिश्रा की फांसी लखनऊ जेल कारागार में 9 दिसंबर सन 1944 में दी गई थी मात्र 24 वर्ष की अवस्था में फांसी के समय 6 पाउंड वजन बढ़ा था यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम हेतु अंग्रेजों द्वारा अंतिम फांसी थी।इस अवसर पर ब्राह्मण परिवार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, संरक्षण मंडल उमेश पाण्डेय, अनिल मिश्रा, शशि सर अवस्थी, प्रेम प्रकाश बाजपेई, विजय अवस्थी, विजय मिश्र उर्फ राजू, विनोद मिश्रा, उपाध्यक्ष एडवोकेट गणेश शंकर, प्रभाकर शर्मा, मधुरेश शर्मा, धर्मेंद्र बाजपेई, ब्रह्म शुक्ला, सुनील पाठक, उमेश दीक्षित, संगठन मंत्री प्रशांत त्रिवेदी गट्टू,मीडिया प्रभारी रवि पाण्डेय, शत्रोहन अवस्थी, कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *