रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार

UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784

लखीमपुर: लखीमपुर खीरी के नगर पालिका द्वारा आयोजित पांच दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को रन फॉर राम’ मैराथन से हुआ। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और सदर विधायक योगेश वर्मा ने पिता काटकर शुभारंभ किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता का संदेश देने के साथ जिले की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत रन फॉर राम और रन फॉर स्वच्छता कार्यक्रमों से हुई। जिसका समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म दिवस पर होगा। महोत्सव में खो-खो कबड्डी क्रिकेट फुटबॉल वॉलीबॉल और हॉकी सहित लगभग 24 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव ने बताया कि 4000 से अधिक प्रतिभागी निशुल्क पंजीकरण के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
नगर पालिका ने बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की है। खिलाड़ियों और टीमों से कोई भी एंट्री फीस नहीं ली जा रही है जिससे अधिक से अधिक युवा इस आयोजन में हिस्सा ले सके।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेलों के जरिए युवाओं और बच्चों को स्वच्छता का महत्व समझाना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *