रिपोर्ट आकाश मिश्र बहुआयामी समाचार
UP3105872262701AKM24071993
24OCT2024LMP001784
आपको बताते चले कि नगर पालिका लखीमपुर द्वारा स्वच्छता संदेश संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित खेल महोत्सव के तीसरे दिन 6000 बच्चों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग़ किया जिसमें हॉकी, बैडमिंटन तथा एथलेटिक्स से जुड़े खेल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
गुरु नानक इंटर कॉलेज में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में कुल चार मैच खेले गए। जिसमें पहला मुकाबला गुरु नानक इंटर कॉलेज बनाम अजमानी इंटरनेशनल बी। गुरु नानक इंटर कॉलेज ने चार गोल से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला राजकीय पद्धति विद्यालय की टीम ए ने टीम बी को चार गोल से हराया। तीसरे मुकाबले में गुरु नानक स्कूल एकेडमी की टीम बी ने टीम सी को चार गोल से हराया। चौथे मुकाबले में स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी को दो गोल से पराजित किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में सजल, मोहन, कार्तिकेय बरनवाल, अर्पित पांडे, रिचा, नित्या राजवंशी, अनामिका यादव, गौरी शुक्ला, अर्पित राठौड़, अंशु वर्मा, रति शुक्ला और अन्य कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।
एथलेटिक्स की बालवर्ग 800 मीटर की दौड़ में गुलाब सिंह प्रथम, सत्यम द्वितीय और दिलीप तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर 18 बालिका वर्ग में अनुष्का प्रजापति प्रथम, अनन्या चौरसिया द्वितीय और व्याख्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में बालक वर्ग ने 18 वर्ष से कम आयु के अभिषेक मौर्य प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय, विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। तथा 18 वर्ष से अधिक आयु बालक वर्ग में उदित प्रथम, जितेंद्र द्वितीय और रोहन कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर रेस में अंदर 18 बालक वर्ग में रोमिल कनौजिया प्रथम, सुमित सिंह द्वितीय।
बालिका वर्ग में 18 वर्ष से अधिक में लखविंदर कौर प्रथम एवं शीतल द्वितीय स्थान पर रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुक की विकास अधिकारी अभिषेक कुमार एवं पालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव मौजूद रहे। क्रीड़ा भारती के कपिल श्रीवास्तव, कनिष्क बरनवाल और आशीष चौहान ने आयोजन में विशेष भूमिका निभाई। खेल महोत्सव ने बच्चों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया बल्कि स्वच्छता के महत्व को समझने और अपनाने का संदेश भी दिया।

