सन वैली पब्लिक स्कूल, भौमी (उन्दी),सरसवाँ,में 76ववा गणतंत्र दिवस मनाया गया।

रोहित सेठ

वाराणसी सन वैली पब्लिक स्कूल, भौमी (उन्दी),सरसवाँ, वाराणसी में 76वें गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद उपाध्याय (ब्लॉक प्रमुख ,हरहुआ , वाराणसी) द्वारा ध्वजारोहण से किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनभावन प्रस्तुति की गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से देशभक्ति गीत ,सांस्कृतिक विरासत के रंगों में रचे-बसे सामूहिक नृत्य , अमर क्रांतिकारियों के पुण्य स्मरण से सुसज्जित गाथाओं ,नारी अस्मिता से संबंधित गीतों आदि की प्रस्तुति की गई । अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या ममता कुमार सिंह , प्रबंधक सुमित सिंह व उप प्रधानाचार्या अल्पना सिंह ने अंगवस्त्रम् व पुष्प गुच्छ भेंट कर की।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए सांस्कृतिक क्रांति की आवश्यकता है । हिंदी भाषा के प्रयोग व सम्मान पर बल दिया और महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही ।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रधानाचार्या ममता कुमार सिंह ने वीर शहीदों का स्मरण करते हुए राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्यों की याद दिलाई व अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *