पत्रकार पुरम कालोनी ने विकसित कालोनी का लिया स्वरूप:डा राज कुमार सिंह।

गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा।

रोहित सेठ

वाराणसी। पत्रकारपुरम कॉलोनी में पत्रकारपुरम विकास समिति के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने पार्क में एकत्रित होकर संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर राज कुमार सिंह के नेतृत्व में झंडोत्तोलन किया। डॉक्टर राज कुमार सिंह ने कहा कि सबके प्रयास से देखते ही देखते पत्रकारपुरम ने एक विकसित कालोनी का स्वरूप ले लिया है।सामूहिक प्रयास से कॉलोनी आदर्श स्वरूप को प्रदान करेगी। अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलोनी को सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर काम हुए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में आए सभी कालोनिवासियों को उन्होंने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। महामंत्री पुरुषोत्तम चतुर्वेदी ने बताया कि शीघ्र ही पार्क को सुंदर बनाने का काम शुरू होगा। रोलर स्केटिंग के बच्चों ने मोहम्मद सैयद के नेतृत्व में झंडे के साथ भारत माता के जयकारे के साथ अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रदीप सिंह मोहम्मद शाहिद अवनीश आसिफ आफिया खान एंजेल जायसवाल इब्राहिम जफर खान काव्या सिंह चौहान अजीब फातिमा पीयूष केसरी मोहम्मद फैज हमजा खान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *