बदायूॅ। जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के मार्गदर्शन के अन्तर्गत मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत जनपद बदायूॅ में आज दिनांक 23.05.2022 को राजाराम महिला इण्टर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इण्टर कॉलेज, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, भगवान परशुराम विद्या मंदिर, क्रिशचन हायर सेकेण्डरी स्कूल, गिन्दो देवी महाविद्यालय बदायूॅ एवं गंगादीन इण्टर कॉलेज गूरानवीगंज, नन्नूमल जैन इण्टर कॉलेज बिल्सी, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज बिल्सी, मदन लाल इण्टर कॉलेज बिसौली, महात्मा गांधी पालिका इण्टर कॉलेज उझानी आदि कॉलेजो एवं विकास भवन में महिला कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे वैश्य जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र, बदायूॅ द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं बालिका सुरक्षा के वारे में बताया गया तथा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को शपथ दिलाई गयी एवं मिशन शक्ति कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उददेश्य बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, आत्म सुरक्षा की कला को विकसित करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी।

रवि कुमार संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा मिशन शक्ति फेज-4.0 के अन्तर्गत महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पंेशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं के साथ ही बाल विवाह को अभिशाप बताते हुये। यह वताया गया कि सामाजिक कुरूती के रूप में बाल विवाह एक बहुत ही वडी समस्या वन कर समाज के सम्मुख उत्पन्न हो रही है, जिसको ध्यान में रखते हुये बाल विवाह किये जाने पर विधिक कार्यवाही की जानकारी एवं बाल विवाह से होने वाली परेशानीयो/कठिनाईयों आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गयी। जागरूकता कार्यक्रम में आये हुये महिलाओं/बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली। उपरोक्त सभी योजनाओं की जानकारी/लाभ विकास भवन स्थित, जिला प्रोबेशन कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह, प्रीती कौशल, भमरपाल सिंह, शिवा सिंह, प्रतिक्षा मिश्रा, तनू चौधरी, प्रीती यादव, तिलत बी, श्रीमती नीशू शाक्य, नीतू सिंह, शिखा जायसवाल, ऋचा गुप्ता, मधु यादव, मो0 रिजवान हुसैन, हरवेन्द्र कुमार, शिवओम मिश्रा, छवि वैश्य, रूचि पटेल, रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी, कनिष्ठ लिपिक श्री राजकुमार, नारायण देव तथा समस्त प्रतिभागी स्कूल का स्टाफ़ उपस्थित रहा।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सदा -ए -मोबीन ❤️✍️ दहेजऔरउसका_निवारण (रोकना)…दुनिया के सभी मुल्कों की तरक्की उसमें रहने बसने वाले इंसानों की तरक्की पर निर्भर करती है हर मुल्क में भिन्न-भिन्न जाति समूह के लोग पाए जाते हैं और सभी जातियों की अपनी अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, आज के दौर में दहेज लगभग सभी जातियों में विद्यमान एक परंपरा है, आधुनिक दौर में उन सभी स्थापित परंपराओं को खत्म करना अति आवश्यक है जो एक प्रजातंत्रात्मक देश में समानता के सिद्धांत को प्रभावित करती हैं तथा समाज व देश की तरक्की में बाधक बनती हैं!दहेज प्रथा इसमें एक प्रमुख बाधा है इसे रोकने के लिए संसद ने 1961 में दहेज प्रतिषेध अधिनियम बनाया, अफसोस कि वह किताबों से निकलकर धरातल पर पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया यानी नागरिकों ने उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया!दहेज का मतलब किसी मूल्यवान प्रतिभूति से है यह हमारे समाज की एक अहम कुरीति के रूप में उभरती चली आ रही है, इस पे जिन पढ़े-लिखे, संपन्न और प्रतिष्ठित लोगों को रोक लगाना चाहिए वही इसका प्रदर्शन कर बढ़ावा दे रहे हैं, जिसका बुरा असर गरीबों पर पड़ता है उन्हें इससे मानसिक, भावनात्मक और असमानता जैसी प्रवृति का शिकार होना पड़ता है और अपनी लड़कियों को बोझ समझने लगते हैं!इसके कारण देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है, दहेज के कारण ही घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, आईपीसी 498 A, मारपीट, सीआरपीसी 125, तीन तलाक, आदि अपराध होते हैं, लोग अदालतों के चक्कर लगाकर हजारों रुपए व कीमती समय बर्बाद करते हैं और सरकारी मशीनरी के प्रयोग से देश पर आर्थिक बोझ पड़ता है!अगर सभी जातियों के पढ़े-लिखे, समाज व देश हित में सोचने वाले लोग इस प्रथा को खत्म करने के लिए अपने समाज से इस्लाही तहरीक (सुधार आंदोलन) शुरू कर दें तो यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी!हमने अपने साथियों के साथ अपनी गद्दी (गाज़ी) बिरादरी से इस कुरीति को खत्म करने की तहरीक शुरू कर दी है!भारत के विभिन्न राज्यों में गद्दी बिरादरी के लोग रहते हैं हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में दहेज का चलन है हमारे समाज में अधिक दहेज की मांग करना, भारी-भरकम बारात ले जाना, तरह तरह का खाना बनवाना, बड़े-बड़े भौकाली लोगों को दावत देने को लोग अपनी प्रतिष्ठा समझते हैं! हम किसी से कम नहीं की भावना में जीने वाले हमारे गद्दी भाइयों यह सोच हमारी बिरादरी, समाज और देश की तरक्की में बाधक है!और तो और बहुत से पढ़े-लिखे हमारे नौजवान साथी यह सोच बना लेते हैं कि पढ़ लिख कर जब हमें नौकरी मिल जाएगी तो किसी पैसे वाले परिवार से हमारा रिश्ता होगा खूब दहेज मिलेगा और बहुत हसीन बीवी, यानी पढ़े-लिखे और नौकरी पेशा लड़कों में दहेज की इच्छा चार गुना बढ़ जाती है, और लड़की वाले भी यह सोच बना लेते हैं कि लड़का नौकरी वाला या पैसे वाला ही हो दहेज चाहे जितना देना पड़ जाए, मेरे गद्दी भाइयों यह सोच गलत है क्योंकि लालच में किया गया निकाह गलत है!मेरे गद्दी भाइयों हमारा दीन इस्लाम है और हमारे आदर्श हजरत मोहम्मद स. हैं, हमें अपने दीन और अपने आदर्श के बताए हुए रास्ते पर चलना है!हुजूर से शादी हजरत बीबी खदीजा रजि. ने इसलिए नहीं किया था कि वह कोई सरकारी हाकिम है या बहुत बड़े व्यापारी या जमींदार या किसी सियासी ओहदे पर हैं, बल्कि इसलिए किया था कि उनके अख्लाक, आदत, किरदार, व्यवहार, ईमानदारी, सादगी और सच्चाई की कोई मिसाल नहीं!मेरे नौजवान साथियों धन, दौलत, पद, प्रतिष्ठा हासिल करो मगर इसकी वजह से निकाह में विलंब ना करो और यह मिल जाने पर दहेज का लालच ना करो, तुम्हारा पद, दौलत तो लोगों को ही पसंद आएगी, लेकिन उसके साथ सादगी पसंद नेक इंसान बनो जो खुदा को पसंद आएगा!हम अपने ऑल इंडिया गद्दी समाज फेडरेशन के सभी अविवाहित नौजवान साथियों से गुजारिश करते हैं कि संकल्प लो कि हम अपनी शादी में बिल्कुल दहेज नहीं लेंगे दोस्तों अगर तुम्हीं इस पर अमल नहीं करोगे तो बिरादरी इस पर अमल कैसे करेगी, हुजूर साहब हर बात पर पहले खुद प्रैक्टिकल करते थे तब समाज के लोग मानते थे लिहाजा आप लोग इस पर अमल करने की मेहरबानी करें, दोस्तों त्याग अल्लाह को बहुत पसंद है, दहेज का त्याग करो!बिहार,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि के संगठन से जुड़े हमारे नौजवान साथी भी इस पर अमल करें और संकल्प लें!हुजूर ने अपनी बेटी की शादी में गृहस्ती की 9 चीजे दी थी और चंद खास लोगों को दावत दी थी,वो भी मेहर के पैस से!.. इस्लाम में बारात का भी कोई जिक्र नहीं है बारात को भी बाईकाट करें.. हम तो इसे लुटेरों का गैंग कहते हैं!हम लोग हुजूर की सुन्नत पर अमल करें निकाह में अपने चंद खास रिश्तेदारों व दोस्तों को ही ले जाएं ताकि लड़की वाले पर खाना देने का दबाव खत्म हो जाए!इस्लाम के मुताबिक निकाह में लड़की पक्ष का खर्च न के बराबर है वलीमा आदि लड़के वाले को करना चाहिए!मेरे गद्दी समाज के लोगों हमें अपने दीन पर मजबूती से अमल करना चाहिए, सुन्नत व हदीस के मुताबिक ही शादी करना चाहिए!