ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्राहाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाएसड़कों पर उतरी यह जनता भारतीय सेना का अभिवादन कर रहीबिजनौर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।शनिवार को नुमाइश ग्राउंड मैदान से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। नेतृत्व पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया। तिरंगा यात्रा जजी चौक, शक्ति चौराहा, सिविल लाइन और डाकघर होते हुए ब्लॉक परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्रप्रताप सिंह, एमएलसी अशोक कटारिया, सदर विधायक सूची चौधरी, भाजपा नेता मौसम चौधरी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, सीपी सिंह, तिरंगा यात्रा के संयोजक पवन कुमार राजपूत, धामपुर विधायक अशोक राणा, नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, पूर्व भाजपा विधायक कमलेश सैनी, दीपक गर्ग मोनू सहित अन्य भाजपा नेता, पूर्व सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स, व्यापारी आदि शामिल रहे।इनके अलावा युवाओं ने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर भारत माता की जय के खूब नारे लगाए। वहीं गर्मी के बावजूद भी तिरंगा यात्रा में जोश के साथ लोग शामिल हुए। पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की पाकिस्तान पर जबाबी कारवाई है। बिजनौर शहर की सड़कों पर उतरी यह जनता भारतीय सेना का अभिवादन कर रही है।उधर, तिरंगा यात्रा को लेकर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहे। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी, शहर कोतवाल उदयप्रताप फोर्स के साथतिरंगा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था बनाने में लगे रहे।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।