मां भगवती की ज्योत यात्रा निकालीयात्रा में किया मां का गुणगान, मां चंडी देवी मंदिर हरिद्वार से यात्रा पहुंची नजीबाबादनजीबाबाद/मंडावली।भवानी सेवादल के अध्यक्ष तुलाराम, कोमल सिंह, नकु, मयंक के नेतृत्व में मां भगवती के 14वें विशाल जागरण के अवसर पर भव्य ज्योत शोभायात्रा निकाली गई।मां चंडी देवी मंदिर हरिद्वार से नजीबाबाद में सुबह नौ बजे ज्योत पहुंची। रेलवे स्टेशन के शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई ज्योत यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकाली गई। भगवती मां के गुणगान के साथ ज्योत यात्रा भगवती प्रसाद धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।कोटावाली के मंदिर में मां काली की मूर्ति की स्थापना की मंडावली। कोटावाली नदी के निकट आबादी क्षेत्र में मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के साथ तीन दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। शनिवार को पूजा-अर्चना के समापन के दिन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।मूर्ति स्थापना पूजा चरण सिंह और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी द्वारा कराई गई। पंडित नरेश शर्मा, प्रतीक शर्मा, अरुण शर्मा ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं में अनुराधा, विजेंद्री, हेमा, दिव्या, आरती आदि मौजूद रहे

1 view

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *