सितंबर माह के अंत तक पूरा हो जाएगा नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे का निर्माणनजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे मार्ग के चौड़ीकरण अभियान में डिवाइडर नहीं बनाया जाएगा। हाईवे अथॉरिटी की ओर से सितंबर के अंत तक नजीबाबाद-कोटद्वार हाईवे का निर्माण कर दिया जाएगा।नजीबाबाद-कोटद्वार फोरलेन हाईवे निर्माण सितंबर माह के अंत तक पूरा करने का हाईवे अथॉरिटी ने लक्ष्य तय किया है। नजीबाबाद से कोटद्वार तक बनाए जा रहे हाईवे का कुछ भाग कौड़िया वन क्षेत्र सीमा से होकर गुजरता है। हाल ही में वन विभाग ने हाईवे निर्माण कार्य को लेकर हाईवे अथॉरिटी से अपनी सीमा में निर्माण कार्य कराने कामुद्दा उठाया था। जांच प्रक्रिया के दौरान हाईवे अथॉरिटी ने वन विभाग को स्थिति स्पष्ट की और अपनी सीमाओं में ही निर्माण कार्य जारी रखने का तर्क दिया। नजीबाबाद से कोटद्वार की दूरी करीब करीब 24 किलोमीटर है। बड़ी संख्या में उत्तराखंड और प्रदेश के वाहनों का आवागमन इस मार्ग से होता है।एनएचएआई के निर्माण कार्य के चलते यातायात आंशिक रूप से प्रभावित है। एनएचएआई ने चीनी मिल से सूखरो नदी तक हाईवे निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए अभियान तेज कर दिया हैबाक्स गुणवत्ता के साथ समय से हाईवे निर्माण के लिए संबंधित निर्माण इकाई को निर्देश दिए गए हैं। सितंबर के अंत तक मार्ग पूरा होने की संभावना है। वंदिता शुक्ला, पीडी, हाईवे अथॉरिटी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,भूतपुरी से जसपुर रोड के चौड़ीकरण का शुभारंभअफजलगढ़। भूतपुरी से जसपुर रोड के चौड़ीकरण कार्य का शुक्रवार को क्षेत्रीय बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने पूजा-अर्चना शुभारंभ कराया। सड़क निर्माण से उत्तराखंड तक का सफर सुगम हो जाएगा। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल नैनीताल जाने के लिए हरिद्वार-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग है, जो नगीना, धामपुर और अफजलगढ़ होकर गुजरता है। इस मार्ग का लोक निर्माण विभाग द्वारा चौड़ीकरण किया जा रहा है। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,हाईवे चौड़ीकरण से जाम से मिलेगी निजातधामपुर। दुर्गा विहार बाईपास से राजपूताना रिजार्ट तक हाईवे-74 के चौड़ीकरण एवं सुदंरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को विधायक अशोक कुमार राणा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी व लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके सारस्वत ने पूजन व नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ कराया। शेरकोट मार्ग स्थित पृथ्वीराज सिंह उड़ना द्वार के निकट कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद विधायक अशोक राणा ने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होने से जाम और दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, प्रियंकर राणा, नीरज प्रताप सिंह, सुभाष चौहान, दिनेश सैनी, अनीता चौहान, राघव शरण गोयल, उदित नारायण सिंह आदि रहे।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *