रिपोर्ट:संतोष कुमार

तिकुनिया कस्बे के शिवा पैलेस में शनिवार को हुई एक बैठक में प्रेस क्लब का गठन किया गया। जिसमें राजीव खत्री को अध्यक्ष और आनंद अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किया गया है।
शनिवार को शिवा पैलेस में हुई बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रूपनारायण मिश्र ने कहा कि एकता सबसे बड़ी ताकत है,हम एक होकर समाज मे व्याप्त बुराई,भ्रष्टाचार को उजागर कर समाज को नई दिशा दे सकते है।

उन्होंने कहा कि हम लोग निष्पक्ष और निर्भीक होकर काम करें। बैठक में सर्व सम्मति से प्रेस क्लब का गठन किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार रूप नारायण मिश्र संरक्षक,राजीव खत्री अध्यक्ष, कुशल गर्ग उपाध्यक्ष, अतुल तिवारी कोषाध्यक्ष, आनन्द अग्रवाल महामंत्री मनोनीत किए गए। पप्पू सिंह मंत्री,सुरेंद्र सिंघल संगठन मंत्री, उमेश सचिव,सतीश उप सचिव और संतोष मिश्र को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
बैठक में इलियास, रामगोपाल चौहान,नीरज कुमार,लवकुश कुमार सहित इलाके के समस्त पत्रकार मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।