खुटार मे बंडा रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा

खुटार। पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव गहलुइया में रहने वाले 40 वर्षीय शरीफुउल्ला अपनी पत्नी मीरा बी, 20 वर्षीय बेटे गुलाब खां के साथ बाइक से खुटार के गांव कैहमरिया के मजरा चठिया में साढू के घर जा रहे थे।

तभी सुबह 9:30 बजे के बंडा रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक को बंडा की ओर से आई एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनो घायल हो गए।

जिन्हे सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हे रेफर कर दिया गया। परिजन तीनो को पीलीभीत के एक नीजि अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर घायल गुलाब खां को बरेली रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे।

तभी उसकी मौत हो गई। जबकि घायल शरीफुल्ला और उनकी पत्नी मीरा बी का पीलीभीत के अस्पताल मे उपचार चल रहा है। घटना से परिवार मे कोहराम मच गया है। पुलिस ने कार को कब्जे मे लेकर लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।