बहुआयामी समाचार/लखीमपुर के पंचायत सभागार में बड़ी धूमधाम से मनाया गया महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस उत्सव, भरी संख्या में लोग मौजूदलखीमपुर के जिला पंचायत सभागार में आज महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता ने दीप प्रज्वलन और महाराजा सुहेलदेव पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर की।कार्यक्रम आज 8 जून 2025 दिन रविवार समय सुबह 11 बजे से प्रारंभ किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता एडवोकेट राहुल तिवारी ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन, उनके धर्म और वीरता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के संयोजक हिन्दू जागरण मंच के असीम विक्रम सिंह भी कार्यक्रम में अपनी भूमिका को निभाते नजर आए कार्यक्रम कीअध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख बेहजम रामशंकर राज ने किया। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला।लखीमपुर खीरी से अनुज गुप्ता की खास रिपोर्ट

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed