बहुआयामी समाचार राष्ट्रीय ब्यूरो

लखनऊ ।सूबे में 44 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इतनी बड़ी संख्या में होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन जुलाई के अंत तक मांगे जा सकते हैं। वर्ष 2011 के बाद होने वाली यह होमगार्ड भर्ती सिपाही भर्ती परीक्षा की तर्ज पर होगी। इसमें भी मुख्यालय स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पिछले साल जून में 44000 होमगार्ड जवानों की भर्ती की घोषणा की थी। भर्ती के प्रस्ताव पर शासन में लगभग सहमति बन गई है। भर्ती की नियमावली तैयार की जा चुकी है। हाईस्कूल पास होने के साथ उम्र 18 से 45 वर्ष का मानक रहेगा। रहेगा। महिलाओं को 20% आरक्षण मिलेगा। इस बार 15 लाख से अधिक आवेदन आ सकते हैं।

होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यालय के अफसरों के साथ बैठक की है। कुछ बिन्दुओं पर सहमति के लिए प्रस्ताव शासन भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक संशय यह है कि सभी 44000 पदों पर भर्ती साथ कराई जाए अथवा दो चरणों में पूरी हो। इसी साल 60244 सिपाही भर्ती परीक्षा बिना विवाद हो गई। इस पर ही निर्णय लिया जा रहा है कि होमगार्ड जवानों की भर्ती मुख्यालय स्तर पर हो। कैबिनेट की मंजूरी के बाद भर्ती विज्ञापन जारी होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *