*प्रेस विज्ञप्ति**दिनांक: 09 जून 2025**जनपद शाहजहाँपुर* आज दिनांक 09.06.25 प्रातः 06:30 बजे थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम जुमका के पास लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में होण्डा सिटी कार सड़क किनारे मोरंग उतार रहे ट्रक से टकरा गई, जिसकी सूचना मिलने पर थाना रोजा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा 03 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया व शेष 03 घायलों का इलाज चल रहा है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि पीड़ितों को त्वरित सहायता मिल सके। *आम नागरिकों से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएँ।*

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed