थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा दुष्कर्म कर हत्या करने के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थानाध्यक्ष पुरकाजी के नेतृत्व में भोपा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत नहर से एक युवती का शव मिला था। थाना भोपा पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, मृतका के परिजनों द्वारा दिनांक 03.06.2025 को शव की शिनाख्त की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त साहिल उर्फ सल्लू पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम बाननगर थाना कोतवाली नगर,को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए। थाना पुरकाजी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दुष्कर्म कर हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ सल्लू को मुखबिर की सूचना पर धमात नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही से घटनास्थल से मृतका का दुपट्टा व सैंडल बरामद किये गये। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *