उत्तर प्रदेश 10 जून 2025 ( सूरज गुप्ता ) बांसी/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र बांसी के बहादुरगंज चौराहा पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह ने किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थीं। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र का गला घोंट रही है और संविधान को कमजोर करके संविधान को बदलने का कुचक्र रच रही है, जिसे हम कांग्रेस पार्टी के लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह एवं अभिनय राय ने ने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा रचित भारत का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। जिससे छेड़छाड़ की भाजपा सरकार की साजिश कभी सफल नहीं हो सकती है। जिला महासचिव राजन श्रीवास्तव एवं सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरा देश संविधान बचाने के लिए तैयार है। इस अवसर पर गंगेश्वर राय, लोकपति ओझा, रियाज मनिहार, गिरिजेश कुमार, पवन पाण्डेय, आसिफ रिज़्वी, पप्पू खान, होरी लाल श्रीवास्तव, डा0 प्रमोद कुमार, शिवकुमार दूबे, बजरंगी तिवारी, राम करन शर्मा, कपिलदेव निषाद, ऋषिकेश मिश्रा, राम कुमार गुप्ता, सर्वजीत मिश्रा, विश्वभर निषाद, जगदीश प्रसाद, इजहार अहमद, प्रवीण कुमार सिंह, पुजारी प्रजापति, अकबर अली, मुजीबुल्लाह, राजकुमार आजाद, हरेन्द्र चौरसिया, कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, बबलू भास्कर, बालकेश भास्कर, गया प्रसाद सिंह, राजेश यादव, रवीन्द्र कुमार दूबे सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।