उत्तर प्रदेश 10 जून 2025( सूरज गुप्ता) चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां रामदेव के नेतृत्व में मु0अ0सं0 33/2025 धारा 303(2),61(2) BNS व 3/5/8 गोबध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अकबर उर्फ गूठे पुत्र हजारी बंजारा ग्राम गोपीजोत थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर जो काफी समय से फरार चल रहा था, जिसपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 06.06.2025 को 25000/- रूपया पुरस्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त वांछित अभियुक्त को गोपीजोत गांव के बाहर पक्की सड़क की पुलिया के पास थाना क्षेत्र मोहाना से थाना चिल्हियां, मोहाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त अकबर उर्फ गूठे पुत्र हजारी बंजारा ग्राम गोपीजोत थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर है। वहीं अभियुक्त का आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 99/2018 धारा 3 /5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश और मु0अ0सं0 72/2019 धारा 3(1) उ० प्र० गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम था। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चिल्हियां उप निरीक्षक रामदेव, थानाध्यक्ष मोहाना उप निरीक्षक रोहित उपाध्याय, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन त्रिपाठी, चिल्हियां के उप निरीक्षक सर्वेश चन्द, मोहाना पुलिस से कांस्टेबल राजन सिंह व कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल मंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल राजीव शुक्ला, हेड कांस्टेबल मनोज राय, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल आशुतोष धर दूबे, एसओजी टीम से कांस्टेबल छविराज यादव, कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव, कांस्टेबल रोहित चौहान सहित चिल्हियां पुलिस से कांस्टेबल दिनेश यादव व कांस्टेबल आलोक यादव मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।