डीएम व एसपी ने शोहरतगढ़ व बढ़नी कस्बे का किया पैदल गश्त

आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराकर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

सूरज गुप्ता
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने आगामी त्यौहार मोहर्रम, श्रावण मास व जनपद में कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के शोहरतगढ़़ कस्बे में थाना शोहरतगढ़ पुलिस बल के साथ पैदल-गश्त किया गया। पैदल मार्च थाना परिसर से निकलकर गोलघर, मस्जिद तिराहा, हलीम उस्ताद गली से इक्कावान तिराहा होते हुए पुलिस बूथ पहुंचा। तत्पश्चात बढ़नी कस्बे में ढेबरुआ व चौकी बढ़नी की पुलिस बल के साथ पैदल-गश्त किया गया। पैदल मार्च बढ़नी-पचपेड़वा तिराहे से मालगोदाम तिराहा, रेलवे स्टेशन के सामने होते हुए भारत-नेपाल सीमा तक पहुंचा। तहसील शोहरतगढ़़ के दोनों नगर पंचायत (शोहरतगढ़़ व बढ़नी) में डीएम ने कहा कि कोई भी नई परम्परा की शुरुआत नहीं होने दी जायेगी। सुरक्षा को देखते हुए ताजिया का निर्माण छोटा ही रखें ताकि जुलूस निकालने में दिक्कत न होने पायें। वहीं एसपी ने कहा कि किसी ने हुड़दंगई व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया तो उसके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जायेगा। इस अवसर पर कस्बा शोहरतगढ़ व अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाको में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों, संभ्रान्त व्यक्तियों व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर आगामी त्यौहार मोहर्रम व श्रावण मास को शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की गयी। इस दौरान शोहरतगढ़़ व बढ़नी व इटवा में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद, एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय, चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह, चौकी प्रभारी बढ़नी, एसएसबी के अधिकारी, चेयरमैन सुनील अग्रहरि व थाना शोहरतगढ़ के अधिकारी/कर्मचारीगण आदि मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।