आगरा।बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव टिकैत पुरा (सजैंती) के अंशुल शर्मा को दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में दाखिला मिला है
अंशुल की मां श्रीमती सुनीता शर्मा और उनके पिता श्री अखिलेश शर्मा ने उपलब्धि पर प्रसन्नता करते हुए कहा है कि हमें अपने बेटे की इस सफलता पर गर्व है यह उसकी कड़ी मेहनत और उसके गुरुजनो
के आशीर्वाद का फल मिला है।

यह वही संस्थान है जहां भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में शिक्षण कार्य किया था तथा वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ भी इसी संस्थान की छात्रा रही है अंशुल ने कॉमन यूनिवर्सिटी एट्रेंस टेस्ट (CUET) 2025 मे शानदार प्रदर्शन करके इस विश्व स्तरीय संस्थान में अर्थशास्त्र विषय में परास्नातक के लिए प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *