मोहाना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 09 बोरी सहित अन्य सामानों के साथ 02 साइकिलों को पकड़ा

  • धारा-11 कस्टम अधिनियम में कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा

सूरज गुप्ता
मोहाना/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में गुरुवार को अपराध एवं अपराधियों व रोकथाम तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस द्वारा 09 बोरी यूरिया खाद, स्प्रे पलांट 60 (320GM), प्लांट स्टेनर (100 एमएल बोतल-180 एमएल बोतल), डोर लाक किट -10, टाप (स्वान नेक) 05, शावर अर्म 03, शोवर्स 03, फेलेगेस 07 सहित 02 साईकिल को ग्राम फसादीपुर पिलर संख्या 543/1 में चेकिंग के दौरान बरामद किया गया। मौके से व्यक्ति समान छोड़ कर भाग गया। बरामद सामान को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया। इस दौरान बरामदगी करने वाली टीम में पुलिस चौकी ककरहवा से मुख्य आरक्षी उमेश कुमार व आरक्षी पिन्टू सरोज सहित एसएसबी के विनिश कुमार, मुख्य आ/सा कौशलेदर कुमार, आ/सा सुनील कुमार, कन्हैयालाल यादव, सुजीत सी, सिंधिया ईश्वर मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।