सूरज गुप्ता
इटवा/सिद्धार्थनगर।पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध में एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी इटवा शुबेन्दु सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक इटवा श्यामसुन्दर तिवारी द्वारा गुरुवार को थाना इटवा से 05 नफर वांंछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 78/2025 धारा 190/191(2)/191(3)/ 115(2)/ 305क/103(1) BNS थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के मुकदमे में वांछित 05 अभियुक्तों को सेमरी लाला मोड़ थाना इटवा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों श्रीमती निर्मला गिरी पत्नी धनीराम उर्फ नारदाहे गिरि, श्रीमती सुन्दरी पत्नी राजेन्द्र गिरि, श्रीमती सुनीता उर्फ शान्ती देवी पत्नी बलिराम गिरि उर्फ लुकाऊ, कुमारी बिन्द्रावती उर्फ भुर्री पुत्री धनीराम उर्फ नारदाहे एवं शिवम गिरि पुत्र बलिराम गिरि उर्फ लुकाऊ निवासीगण पकड़ी शुक्ल थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जय प्रकाश पाण्डेय, कांस्टेबल सतीश यादव, कांस्टेबल मनोज कुमार द्विवेदी सहित महिला कांस्टेबल रबिता यादव, महिला कांस्टेबल प्रज्ञा पटेल मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।