सूरज गुप्ता
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत कुमार राय के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियान के तहत मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत NBW न्यायालय सिविल जज जुडिसियल एफटीसी-01 सि0नगर फौ0वाद सं0 215/18 धारा 12 घरेलु हिंसा थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 01 नफर वारन्टी साकिन कुर्मीडीह थाना ढेबरुआ नवीन थाना कठेला समय माता से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टी शिव बालक पुत्र रामदेव निवासी कठेला जनूबी टोला हौसिलवाबाद (कुर्मी डीह) थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजाराम यादव, हेड कांस्टेबल अमरनाथ व हेड कांस्टेबल विवेकानन्द मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed