सूरज गुप्ता
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।तहसील सभागार शोहरतगढ़़ में राजस्व निरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 30 जून को सेवानिवृत्त हुए राजस्व निरीक्षक रामचन्द्र प्रसाद की विदाई समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह सहित नायब तहसीलदार, विभिन्न क्षेत्रों के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व तहसील के कर्मचारी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में तहसील कर्मचारियों ने बताया कि राजस्व निरीक्षक रामचन्द्र प्रसाद 35 वर्ष से अधिक कर्मचारी जीवन कार्यकाल को निर्विवाद बताया और कहा कि राजस्व के बड़े जमीनी मामले को भी टीम बनाकर सुलझाने में माहिर थे। इसके अलावा सभी इस सेवानिवृत्त के बाद आगे भविष्य में उनके दीर्घायु स्वास्थ्य की कामना की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *