सूरज गुप्ता
सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार द्वारा 5000 प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने के जनविरोधी निर्णय को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 5000 प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय युवा, छात्र और बेरोजगार विरोधी निर्णय है। इसका व्यापक दुष्परिणाम सुदूर गांव के बच्चों पर पड़ेगा, क्योंकि उन्हें दूसरे गांवों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें और उनके अभिभावकों को भी काफी दिक्कतें आयेंगी। इसके साथ ही मिड-डे मील के तहत जो स्कूलों में रसोईया खाना बनाते थे, उनकी नौकरी भी चली जायेगी। बीएड एवं बीटीसी डिग्री धारक युवाओं के लिए नौकरी की दिक्कतें खड़ी होंगी। पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष जावेद मोकीम एवं कृष्ण बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय हर तरीके से युवाओं, छात्रों और बेरोजगार नौजवानों के हितों के विपरीत है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस निर्णय की भर्त्सना करती है। इस अवसर पर सतीश चन्द्र त्रिपाठी, राम चन्दर पाण्डेय, रियाज मनिहार, सादिक अहमद, मैनुद्दीन प्रधान,
मुकेश चौबे, रितेश त्रिपाठी, अब्दुल सलाम, अफसार अहमद, पवन पाण्डेय, ओमप्रकाश दूबे, ताहिर खान, होरी लाल श्रीवास्तव, डॉ0 प्रमोद कुमार, सुदामा प्रसाद, अकरम अली, शैलेन्द्र कुमार, राजेश शास्त्री, रियाजउद्दीन राईनी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *