पुलिस ने 01 अदद डीएपी, 02 बोरी यूरिया व 01 अदद बाइक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

  • धारा 11 कस्टम अधिनियम में गिरफ्तार अभियुक्त को कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया।

सूरज गुप्ता
चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु यशवन्त सिंह के कुशल नेतृत्व में गुरुवार को अपराध एवं अपराधियों व रोकथाम तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कपिलवस्तु पुलिस द्वारा 01 अदद डीएपी, 02 बोरी यूरिया व एक अदद हीरो मोटरसाइकिल UP 55D 3888 के साथ 01 नफ़र अभियुक्त को भारत-नेपाल सीमा से लगभग 50 मीटर पहले ग्राम मटियरिया से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश पुत्र बाल मुकुन्द साकिन मटियरिया थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर है।
पुलिस द्वारा बरामदगी में अदद डीएपी (50 kg), 02 बोरी यूरिया वजन कुल (90kg) व एक अदद हीरो मोटरसाइकिल UP 55D 3888 है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बजहा उप निरीक्षक आनन्द कुमार, हेड कांस्टेबल गिरजेश पाण्डेय, कांस्टेबल प्रदुमन यादव, प्रथम नाका दल प्रभारी मुख्य आरक्षी (सामान्य) हरिओम व अन्य आरक्षी (सामान्य) 04 एसएसबी चौकी बजहा मौजूद रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।