मोहर्रमः मितौली में सातवीं का जूलूसः नूरी जामा मस्जिद से कर्बला तक निकला जूलूस, लब्बैक या हुसैन के नारे लगे।लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।मितौली खीरी। लखीमपुर के मितौली कस्बे में गुरुवार को माह-ए -मोहर्रम की सातवीं तारीख पर जूलूस निकाला गया। जूलूस नूरी जामा मस्जिद मोहल्ले से शुरू हुआ। अकीदतमंद लब्बैक या हुसैन की सदाए लगाते हुए अलम लेकर चले। जूलूस अस्पताल रोड से होते हुए इमामबाड़ा पंहुचा। इसके बाद कलंदर मोहल्ला, बंजारा मोहल्ला और ईदगाह मोहल्ला होते हुए इस्लामनगर मोहल्ला की कर्बला में समाप्त हुआ।रास्ते में लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंदों ने जगह – जगह शरबत,पानी, बिस्कुट, हलीम, जलेबी, खीर, बिरयानी, और खिचडे का लंगर बांटा। घरों में कुरान ख्वानी हुईं। जुलूस में शामिल लोगों ने या अली या हुसैन और नारे हैदरी के नारे लगाए। अजादारो ने मातम भी किया। मितौली थाना प्रभारी शिवाजी दुबे ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।रिपोर्टर योगेश कुमार गौतमएम डी न्यूज़ब्लाक मितौली जिला लखीमपुर खीरी8756799044

0 views

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *