*झंडी चौकी क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*सोनू पटेल लखीमपुर लखीमपुर खीरी (निघासन):झंडी चौकी अंतर्गत रघुवरनगर गांव में गुरुवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 8 वर्षीय बालक पप्पू पुत्र जमुना का शव गांव के पास स्थित केले के खेत में बबूल के पेड़ से लटका मिला। मासूम पप्पू दोपहर को घर से घास लाने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब परिजन उसकी तलाश में निकले तो यह दर्दनाक दृश्य सामने आया।घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को पेड़ से नीचे उतारने से मना कर दिया और गांव के ही एक परिवार पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि साजिशन हत्या है।उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। यह घटना न केवल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि मासूमों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा रही है। यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो यह मामला बड़ा जनआक्रोश भी ले सकता है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।