जिलाधिकारी से शिकायत के आदेश पर पहुंची स्वास्थ विभाग टीम
संवाददाता अजय कुमार
लखीमपुर खीरी।
पूरा मामला लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन मझगई थाना के गांव कस्बा बम्हनपुर का है।
जहां
जिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बम्हनपुर में संचालित एक अवैध अस्पताल पर छापेमारी कर एक महिला का गैरकानूनी तरीके से गर्भपात कराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से अस्पताल संचालक फरार हो गया, जबकि चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया है।
अवैध अस्पताल संचालन की शिकायत बम्हनपुर निवासिनी यशोदा पत्नी संतोष कुमार ने डीएम लखीमपुर खीरी से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि मोहन गुप्ता व डिप्टी सीएमओ लालजी पासी के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को बम्हनपुर स्थित अवैध अस्पताल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान एक महिला का अवैध रूप से गर्भपात किया जा रहा था। मौके से एक संचालक फरार हो गया, जबकि चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गर्भपात कराई जा रही मरीज को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी निघासन भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार की ओर से मझगईं पुलिस को तहरीर देकर चारों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया। टीम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार, विजय कुमार वर्मा, सीएचओ विजया लक्ष्मी, एएनएम ऊषा पाल सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य टीम मौजूद रही। वहीं पुलिस टीम में दरोगा मोहम्मद मुस्ताक, दीवान महेंद्र यादव और कांस्टेबल हिमांशु शामिल रहे। एसीएमओ डॉ. रवि मोहन गुप्ता ने बताया कि डीएम के निर्देश पर छापेमारी की गई थी। एक महिला का अवैध गर्भपात होते पाया गया। चारों महिलाओं को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं फरार संचालक की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।