आठवीं मोहर्रम को बासा में मेहंदी का जुलूस बड़े ही अकीदत के साथ निकाला गया जिला क्राइम रिपोर्टर विशाल गुप्ता बाराबंकी। कस्बा मसौली व बांसा में आठवीं मोहर्रम का मेहंदी जुलूस शान शौकत एव अकीदत के साथ निकाला गया। हजरत कासिम की शहादत की याद में निकले जुलूस में पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने शिरकत या हुसैन या हुसैन की सदाये लगायी तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया। आठवीं मोहर्रम का जुलूस कस्बा बांसा शरीफ में कस्बा सहादतगंज, रामपुर , चक, रहरामऊ धनकुटी का जुलूस गांव की गलियों में निकाला गया हजारो की संख्या में हुसैन के अकीदतमंदों ने हाथ मे अलम लेकर या हुसैन या हुसैन की सदाओं के साथ जिस गली में निकले वहां के लोग ग़मगीन हो गये। इसी क्रम में कस्बा मसौली में आठवीं मोहर्रम के अलम का जुलुस सादगी एव गमगीन मौहोल में निकाला गया। पूर्व विधायक रामगोपाल रावत जुलुस मे शामिल होकर मोहर्रमी ढोल बजाकर या हुसैन या हुसैन की सदाये लगायी।इस मौक़े पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, किशन रावत, पूर्व प्रधान राममूर्ति यादव, असगर अली, हफ़ीज राइन, , प्रधान मुईन अंसारी अली असगर राइन, मुन्ना , तुफैल सिद्दीकी, गुफरान अंसारी, शाकिर अली आदि लोगो ने मातमी जुलुस में शामिल होकर हजरत इमाम हुसैन (रजि0) को याद किया।

Loading

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।