मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के एवं थाना प्रभारी मन्सूरपुर व एसओजी प्रभारी के कुशल नेतृत्व में आज रात्री मे थानाक्षेत्र मन्सूरपुर के अन्तर्गत ग्राम निजामपुर में दुकान के बाहर से पूर्व ग्राम प्रधान कुलदीप पुत्र अर्जुन सिंह का अज्ञात बदमाशो ने अवैध शस्त्रो से डरा धमका कर मारुति आल्टो कार से अपहरण की घटना को अंजाम दिया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया गया। वह उच्चाधिकारी द्वारा अपर्हत की सकुशल बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व थाना मन्सूरपुर पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। आज रात्रि को पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि घटना को कारित करने वाले अभियुक्त अपनी आल्टो गाडी से मेरठ की तरफ से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने नावला कट के पास जिग-जैग बैरियर लगाकर मेरठ से आने वाले वाहनों की चैकिंग व तलाशी लेनी प्रारम्भ कर दी।कुछ समय पश्चात मेरठ की तरफ से एक ग्रे रंग की आल्टो कार आती हुई। दिखाई दी जिसे चैकिंग के लिए। टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर आल्टो कार चालक ने कार को नावला की तरफ जाने वाले रास्ते मोड दिया। व तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने कार सवारों का बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया। नावला की तरफ से आती हुई चीता मोबाईल को देखकर कार नावला कट से 500 मीटर आगे कच्चे रास्ते की तरफ मुड गयी। रास्ता कच्चा होने के कारण गाडी फंस गयी। गाडी फंस जाने के कारण बदमाश कार को वहीं छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए। ईख के खेतों में भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची पुलिस टीम ने बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी परंतु बदमाशों पर चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। तो पुलिस टीम ने भी फायरिंग करनी शुरू कर दी जिससे दो बदमाश के पैरों में गोली लग गई। दोनों बदमाश घायल हो गई। घायल बदमाशों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। और अन्य दो साथी बदमाशों को कांबिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर बदमाशों ने दो साजिश कर्ताओं के नाम बताएं। और ऑटो कर में पिछली सीट पर बंधक बने पूर्व प्रधान कुलदीप को भी से कुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बदमाशों ने अपने नाम जॉनी पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम नांगली आजमाबाद थाना इंचोली जनपद मेरठ बताया वह आदित्य उर्फ लाला पुत्र विपिन निवासी ग्राम कुनकुरा थाना इंचली जनपद मेरठ बताया वह मिलन पुत्र सुशील निवासी ग्राम कुंनकुरा थाना इंचोली जनपद मेरठ बताया। वह हर्ष मेहरा पुत्र मिंटू मेहरा निवासी मोहल्ला कुआं पट्टी थाना इंचोली जनपद मेरठ बताएं। बदमाशों ने दो साजिश करता के नाम भी बताये। जनेश्वर पुत्र दिलेराम निवासी ग्राम अनेकी थाना सिडकुल हरिद्वार व दिनेश पंडित पुत्र सोमदत्त निवासी ग्राम खानपुर थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर बताया गया। बदमाशों के पास से बरामद ₹12000 नगद चार मोबाइल फोन एक पिस्टल 32 बोर वह तीन जिंदा कारतूस दो खोखा कारतूस एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा दो खोखा कारतूस दो नाजायज चाकू वह एक ऑटो कर बरामद की गई है।
एम, डी, न्यूज़, मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।



