बाराबंकी। सूरतगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बीकेपुर में सन 2023 में लाखों रूपये की लागत से जलजीवन मिशन के तहत बिकेपुर गांव स्थित पानी टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

इस योजना के तहत हर घर मे पानी पहुचाने का लक्ष्य था इसके लिए पूरे कस्बे में पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी प्रारंभ किया गया था कार्य को एक वर्ष में पूरा करना था लेकिन पिछले एक साल से टंकी निर्माण अधूरा पड़ा है।ग्रामीणों का कहना है कि जब पानी की टंकी का निर्माण अधूरा ही रखना था तो पंचायत में सड़कों को खोदकर पाइप लाइन बिछाई क्यों गई।हमारे पंचायत की आर सी सी और खड़ंजे को खोदकर डाली गई पाइप लाइन में हमारे आवागमन के रास्तों को बर्बाद कर दिया गया।अब देखना यह है कि विभाग के जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान देते हैं या सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगाने का काम करते रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।