हरदोई कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम इटौली निवासी शमीम (20) शुक्रवार शाम को भूसा लेकर घर लौट रहा था।

वह काली मंदिर के पास सिगरेट लेने रुका था।

तभी मोहल्ला महोलिया शिवपार निवासी मन्नू ने शाम करीब 5,30 बजे शमीम पर फायरिंग कर दी।

घटना के समय मन्नू के साथ तुषार, निर्भय, नेहाल और रिंकू भी मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने घायल शमीम को जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

सीओ सिटी अंकित मिश्रा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी विवाद के कारण गोली चलाने की बात सामने आई है।

घायल की बहन ने आरोप लगाया है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसके भाई पर हमला किया और परिजनों को धमकी दी।

पुलिस नामजद और अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है

Co सिटी अंकित मिश्रा

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *