हरदोई।कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में अटल चौक से बिलग्राम चुंगी के मध्य व्यवस्था सुधार के सम्बन्ध में बैठक हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि अटल चौक व बिलग्राम चुंगी के मध्य विभिन्न स्थानों पर ई रिक्शा पार्किंग की व्यवस्था की जाये। ई रिक्शा स्टैंड चिन्हित किये जाएं। मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटाया जाये।

प्रत्येक रुट के लिए बार कोड युक्त स्टिकर ई रिक्शा पर लगवाए जाएं। व्यस्त बाजार क्षेत्रों में शार्क फिन पार्किंग व्यवस्था अपनायी जाये। नगर में वेंडिंग जोन चिन्हित किये जाएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *