रामनगर, बाराबंकी। हँसी-खुशी के माहौल में अब अधिकांश लोग उल्लास के पलों को यादगार बनाने हेतु कुछ बेहतर करने का प्रयास करते हैं। ग्रीन गैंग की प्रेरणा से उस कोशिश में अब पौधा लगाने की लोगों की आदत बन रही है। धरती पर हरियाली संवर्धन के लिए बाराबंकी के साहित्य-संस्कृति कर्मी प्रदीप सारंग ने ग्रीन गैंग / पर्यावरण सेना का गठन किया।

ग्रीन गैंग से जुड़े लोग अपने जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगाँठ, मांगलिक कार्यक्रमों में एक पौधा स्वयं जरूर रोपित करते हैं और अन्य को प्रेरित करते हैं। इसी मुहिम की प्रेरणा से प्रेरित दलसराय गांव निवासी कोमल वर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नीम का पौधा अपने घर के सामने रोपित किया।
इस अवसर पर ग्रीन गैंग संस्थापक प्रदीप सारंग, आँखें फाउंडेशन अध्यक्ष सदानन्द वर्मा, ग्रीन गैंग अध्यक्ष एड रजत बहादुर वर्मा, कार्तिक मेडिकल स्टोर संचालिका कामिनी वर्मा आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस मौके पर सृष्टि वर्मा, प्रशांत वर्मा, पूजा वर्मा, गौरी वर्मा उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।